सुनेहरा के जंगल में जुए का फड़ पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार,निवार चौकी पुलिस ने दबिश देकर 19 हजार 800 रुपये नकद और ताश के पत्ते किए जब्
कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने ग्राम सुनेहरा के जंगल में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 19 हजार 800 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को निवार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुनेहरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में घ्यानी लुनिया (40), संदीप कुमार राजभर (32), सोनू काछी (25), अंकित कुमार समदरिया (27), सभी निवासी शाहपुर तथा अंकित कुमार काछी (32), निवासी बिछुआ शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के साथ सउनि राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

