Site icon Yashbharat.com

सीमा में घुसने वाले दुश्मन का होगा सफाया : गृहमंत्री राजनाथ सिंह

rajnath singh2 20 05 2018

कोठी, सतना। पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए मैं सीना ठोककर कह रहा हूं कि हमारे देश की सीमा पर प्रवेश करने वालों (आतंकियों) का एक-एक करके सफाया कर दिया जाएगा। मैं देशवासियों का मस्तक झुकने नहीं दूंगा। यदि दुश्मनों ने एक गोली चलाई तो हमारे जवानों की गोलियों को गिना नहीं जाएगा। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सतना के कोठी में रविवार को अमर शहीद ठा. रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

शहीदों के नाम पर रखे जाएं भवनों के नाम

उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा इस आशय की एडवाइजरी जारी की जा रही है कि जिस गांव में शहीद हों, सेनानी हों, बलिदानी हों, उन लोगों के नाम पर पंचायत भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केन्द्रों के नाम रखे जाएं। उन्होंने कहा कि अमर सेनानियों की चर्चा पाठ्य पुस्तकों में होनी चाहिए। जिससे आने वाली पीढ़ी उनके शौर्य पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान से प्रेरणा हासिल कर सके। गृहमंत्री ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से इस बारे में चर्चा भी हो गई है।

शिवराज सिंह के अंदर गुरूर-घमंड कभी नहीं हुआ पैदा

सभा के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग सीएम के पद पर बैठ जाते है तो उन्हें गुरूर और घमंड हो जाता है। लेकिन मप्र में 14-15 वर्ष से शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनके अंदर गुरूर-घमंड कभी पैदा नहीं हुआ। गृहमंत्री ने कहा कि एमपी के सीएम का लक्ष्य, पथ और प्रण तीनों अंत्योदय हैं। मैंने एक से एक गुरूर वालों को देखा लेकिन मैंने कभी इस व्यक्ति के अंदर घमंड नहीं देखा।

Exit mobile version