Site icon Yashbharat.com

12वीं का पर्चा लीक होने की खबर को CBSE ने बताया अफवाह

2018 3image 14 12 370235125bs ll

नई दिल्ली : सुबह से चल रही 12वीं के अकाउंट का पेपर लीक होने की खबरों की खंडन करते हुए सीबीएसई ने कहा कि बारहवीं की परीक्षा में आज अकाउंट का पर्चा लीक नहीं हुआ है और यह खबर पूरी तरह निराधार है। सीबीएसई की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा की ओर से जारी बयान में कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ उपद्रवी लोगों ने व्हाटसैप और सोशल मीडिया पर यह गलत सूचना डाल दी कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है। बयान में यह भी कहा गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पूरी तरह से सील बंद थे।

सीबीएसई ने इस मामले में झूठी खबर देने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है और उनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज किया जा रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट कर यह सनसनी फैला दी कि बारहवीं की परीक्षा में अकाउंट का पेपर लीक हो गया है जिसके कारण छात्रों में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गयी। इसके बाद सीबीएसई को सफाई देकर स्थिति को स्पष्ट करना पड़ा।

Exit mobile version