jabalpur

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में

जनवरी में जारी होंगे एडमिट कार्ड
जबलपुर,यभाप्र। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। इस बार दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी 2019 से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी। जनवरी में एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। सभी स्कूलों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी । इससे छात्र केंद्र की जानकारी ले पाएंगे।
मांगी गई कंप्यूटर की संख्या
सीबीएसई ने इस बार उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र के लिए चुना है जहां पर नेटवर्किंग की सुविधा है। इसे लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों से कंप्यूटर व प्रिंटर की संख्या भी मांगी है। साथ ही जहां पर नेटवर्क की स्पीड अधिक होगी। वहीं पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button