Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमनोरंजन

सीबीआई ने जांच का काम किया शुरू, कुक नीरज से पूछताछ

Sushant Rajput Live Updates: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मुंबई पहुंचकर जांच का काम शुरू कर दिया है। सीबीआई की 16 सदस्यीय टीम गुरुवार शाम को मुंबई पहुंची। CBI की SIT टीम आज सुशांत राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंच रही है, यह टीम क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। सीबीआई ने गवाहों से पूछताछ का क्रम शुरू कर दिया।

सीबीआई की एक टीम मुंबई पुलिस से इस केस से जुड़े दस्तावेज एकत्रित करेगी। सीबीआई टीम की रात 12 बजे तक मीटिंग हुई और रणनिति तय हुई। सीबीआई टीम सुशांत राजपूत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए DRDO गेस्ट हाउस ले गई। इस मामले के महत्वपूर्ण गवाह नीरज से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम