Site icon Yashbharat.com

सीधी : सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत

narmada nadi

सीधी। सीधी में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब चार बच्चे सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। चारों बच्चे नहाते हुए किनारे से नदी की गहराई में चले गए। नदी में उस जगह पर पानी अधिक होने से चार में से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया। तीनों मृतक एक परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा रामपुर नेकिन के भीतरी गांव में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचानामा बनाकर शवों को कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version