पीड़ित युवक डबरा के जंगीपुरा का रहने वाला मोहसिन है। जबकि मारपीट करने वाला गोलू गुर्जर के बारे में बताया जा रहा है कि उसका एक घर डबरा और एक गोका मंदिर में है। एएसपी जयराज कुबेर के अनुसार, कुछ समय पूर्व मोहसिन और गोलू के छोटे भाई के बीच झगड़ा हो गया था।

सात दिन पहले मोहसिन मालनपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहने चला आया। इस बीच मोहसिन को किसी बहाने ग्वालियर बुलाया गया। यहां से उसे गोलू गुर्जर उसके साथी कार में डालकर ले गए। कार में उसके साथ अमानवीय घटना को अंजाम दिया।