Site icon YASHBHARAT.COM

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक शख्स को मारा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

MP CM Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। टाइम्स नाउ के अनुसार, यह घटना धार जिले के सरदारपुर की है, जब सीएम रोड शो कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चुनावी रैली में रोड शो के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक व्यक्ति दो थप्पड़ मारे हैं। इस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काले कोट पहने हुए थप्पड़ खाने वाला यह व्यक्ति सीएम का ही गनमैन है।

सीएम द्वारा इस तरह किसी को भी थप्पड़ मार देने की कड़ी निंदा की जा रही है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि यह बिलकुल भी स्वीकार्य नहीं है। एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा “यह स्वीकार्य नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीवीआई कल्चर खत्म करना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का इस प्रकार का व्यवहार देखने को मिल रहा है।” नगर निकाय चुनावों में राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी की सरकार का कई जगहों पर कड़ा विरोध किया जा रहा है।

Exit mobile version