मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान को गले में हुई तकलीफ, सारे कार्यक्रम किए रद

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं। सीएम ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण कुरवाई जाने का कार्यक्रम भी रद कर दिया।

डाक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पिछले 2 दिन से उनके गले मे तकलीफ बनी हुई है। गले में खराश की वजह से बोलने में परेशानी होने के कारण डाक्टर ने वोकल रेस्ट के साथ आराम की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डाक्टरों की सलाह अनुसार आज पूरे दिन रेस्ट पर रहेंगे। News Updating…

 

Back to top button