Site icon Yashbharat.com

सीएम शिवराज ने कहा, अफसरों के बीच भारत-पाक जैसे हालात  

cm mmeting with police 2017113 13147 03 11 2017
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल सर्विस दे पर आयोजित कार्यक्रम में अफसरों को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि अफसरों के बीच अहम को लेकर भारत पाक जैसे हालात नजर आते है.
चुनावी साल में अफसरों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर सीएम शिवराज अब नरमी बरतने के मूड में नहीं है. बेलगाम ब्यूरोक्रेसी को सीएम शिवराज ने काम के तरीकों को सुधारने की नसीहत दी है. शुक्रवार को सिविल सर्विस डे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने अफसरों को गुटबाजी से दूर रहने और बिना अंहकार के अफसरों के साथ तालमेल बिठाकर ड्यूटी करने को कहा हैं.सीएम ने कहा है कि उन्हें अफसरों के बीच भारत-पाक जैसे हालात होनी खबर मिलती है. इसे बदलने की जरुरत है. मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि गुटबाजी खत्म करना चाहिए. अफसरों को टीम के साथ काम करना चाहिए. समस्याओं के समाधान निकालने के लिए तेजी से काम करेना चाहिए. सीएम शिवराज ने अफसरों को कहा कि नौकरी नहीं देश प्रदेश को बदलने में अपनी ताकत लगाए.मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अफसरों को लोक सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया. उत्कृषट जिले में देवास को पहले और होशंगाबाद जिले को सम्मानित किया गया.
Exit mobile version