भोपाल कटनी। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंह 6 फरवरी को कटनी आ रहे हैं जिले में उनके तीन प्रोग्राम बताए जा रहे हैं।
एक प्रोग्राम कैमोर में दूसरा अरिंदम होटल में बैठक उसके पश्चात सिविल डिफेंस मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री निकाय चुनावों का यहां से शंखनाद भी कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का भी आगमन हो सकता है। कटनी तथा विजयराघवगढ़ उनके संसदीय क्षेत्र में है।
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम की उपलब्धियां बता कर चुनावी वर्ष का आगाज किया जा सकता है। विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है शीघ्र CM प्रोग्राम फाइनल होकर घोषित होगा।

