Site icon Yashbharat.com

सिवनी सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

09 10 2020 seoni two car road accident 2020109 134017

गणेशगंज/सिवनी, Seoni Road Accident। जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे 44 में जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत गणेशगंज के पास पंचवटी ढाबे के सामने शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जबकि 5 गंभीर रूप से घायल है। बाइक सवार हो बचाने प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों वाहन की टक्कर विपरीत दिशा में जा रहे कार वाहन से हो गई। डिवाइटर क्रास कर स्कॉर्पियो फोरलेन सड़क पर दूसरी ओर पहुंच गया।

हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर घायलों का इलाज के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस व एंबुलेंस वाहन करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। लखनादौन थाना प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि मारुति कार में सवार सुनील गुरुनानी व किशोर पटले शामिल की हो गई है।

Exit mobile version