Site icon Yashbharat.com

सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान धमाका, प्रबंधक समेत 4 की दर्दनाक मौत

17 12 2023 nagpur blast 17 dec

सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान धमाका, प्रबंधक समेत 4 की दर्दनाक मौत।दादरा और नगर हवेली के सेल्वास में शनिवार सुबह एक नाइट्रोजन गैस गोदाम में सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान धमाका, प्रबंधक समेत 4 की दर्दनाक मौत

यह घटना देमानी रोड स्थित गोदाम में हुई, जहां कर्मचारी गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि गोदाम का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा सड़क तक फैल गया।

धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। मृतकों में गोदाम प्रबंधक भी शामिल बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Exit mobile version