Site icon Yashbharat.com

सिर में घुसे तीर को देख कर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे, डॉक्टरों ने बचाई जान

03 01 2021 my teer3 3 1 2021

इंदौर  Arrow In Head Indore। बड़वानी जिले के बलखड़ में रहने वाले 35 वर्षीय शेर सिंह को घायल हालत में शनिवार तड़के तीन बजे इंदौर के एमवाय अस्पताल में गंभीर हालात में लाया गया था। उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद वहां के कुछ लोगों ने उन्हें तीर मारा जो उनके सिर में घुस गया था। एमवाय अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने रविवार को उनकी सर्जरी कर सिर में घुसे तीर को निकाला। सर्जरी विभाग के यूनिट इंचार्ज डॉ. अरविंद शुक्ला के मुताबिक आपसी झगड़े में शेर सिंह के सिर में साढ़े तीन इंच अंदर तक तीर घुस गया था। तीर मस्तिष्क के टेम्पोर लॉब और वेंट्रीकुलर में पहुंच गया था। यह ऑपरेशन काफी जटिल था। न्यूरो सर्जन डॉ. परेश सौंधिया और डॉ. मुकेश शर्मा ने साढ़े तीन से पौने चार घंटे तक चली सर्जरी में तीर को निकाला गया। वर्तमान में मरीज को आइसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में 48 घंटे तक रखा गया है। वर्तमान में उसकी हालत स्थित है।

शेर सिंह के स्वजनों के मुताबिक शनिवार को उसका बाजार में भारत और कन्हैया से विवाद हो गया था। इसके बाद वो लोग एक समूह के साथ उसके घर पर आए और उसकी पत्नी से छेड़खानी का प्रयास किया। इस बीच दोनों ओर से विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख जब शेरसिंह को उसकी पत्नी छुडवाने आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने एक के बाद एक कई तीर चलाए जिसमें से एक तीर शेर सिंह के सिर में जा लगा। हमले के बाद बदमाश भाग निकले। घायल को स्वजन पहले बड़वानी के अस्पताल में ले गए वहां से उसे एमवाय अस्पताल में रैफर किया गया था।

Exit mobile version