Site icon Yashbharat.com

सिर्फ यशभारत में देखें रेलवे द्वारा 5 राज्यों के लिए जारी होली स्पेशल ट्रेनों की रूट के साथ पूरी जानकारी

02 12 2020 railway recurment 21123557

Holi Special Train: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। होली त्योहार पर विशेष ट्रेनों को चला रही है। ऐसे में बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली जाने वाले पैसेंजरों को सीधा फायदा होगा। रेलवे ने होली के पहले भी स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इन स्पेशन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल ट्रेनों का परिचालन बंद रहा। अब रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों को शुरू कर रहा है। आइए जानते हैं रेलवे किन-किन ट्रेनों को चलाने जा रहा है।

07003/07004 सिकंदराबाद-गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल रेलगाड़ी- 25.03.2021 को सिकंदराबाद से रात्रि 09.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी दिशा में 07004 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 30.03.2021 को गोरखपुर से सांय 05.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झाँसी, उरई, कानपुर सेन्ट्रल, बाराबंकी तथा गोंडा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

 

09049 सूरत-मुजफ्फरपुर स्पेशल रेलगाड़ी- 26.03.2021 को सूरत से रात्रि सुबह 07.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी । वापसी दिशा में 09050 मुजफ्फरपुर-सूरत स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 28.03.2021 को मुजफ्फरपुर से रात्रि 08.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सांय 05.05 बजे सूरत पहुँचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी बडोदरा, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ, गुना, अशोकनगर, बीना, झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टुंडला, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, फ़ैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, छपरा तथा हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

04145 कानपुर सेन्ट्रल-अमृतसर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल- 05.04.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेन्ट्रल से सांय 05.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी । वापसी दिशा में 04146 अमृतसर-कानपुर सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 06.04.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को अमृतसर से दोपहर 12.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के 04.50 बजे कानपुर सेन्ट्रल पहुँचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी उन्नाव, बालामऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, अम्बाला, राजपुरा, साहनेवाल, लुधियाना, फगवाड़ा, जलंधर तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

05703 न्यूजलपाईगुडी-जम्मूतवी स्पेशल (एक फेरा)- 24.03.2021 को न्यूजलपाईगुडी से रात्रि 09.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 01.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी किशनगंज, कटिहार, कारागोला रोड, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, चकिया, बापूधाम मोतीहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट तथ कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी।

Exit mobile version