Site icon Yashbharat.com

सिर्फ इन कर्मचारियों के PF खाते में ही सरकार डालेगी पैसा, ये कंपनिया दायरे में होंगी

thumb2

कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की है।
कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा कई राहत पैकेज की घोषणा की जा चुकी है। आर्थिक राहत पैकेज के तहत मोदी सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ देने की घोषणा की है। इस बीच सरकार ने कंपनी और कर्मचारी से भार कम करने के लिए उनके पीएफ अकाउंट में अगेल तीन महीने तक पैसा जमा करने की घोषणा की है। सरकार के इस कदम के बाद देश के 80 लाख कर्मचारियों और उन्हें सेवा पर रखने वाली कंपनी को फायदा पहुंचेगा। सरकार द्वारा EPFO को कंपनी और कर्मचारियों की ओर से मिलाए जाने वाली 12-12 फीसदी की राशि यानी कुल 24 फीसदी रकम विभाग में जमा की जाएगी।

इन कर्मचारियों को ही मिलेगा फायदा

सरकार द्वारा यह बड़ा ऐलान किया गया है हालांकि इसका लाभ सिर्फ उन कंपनियों को ही मिलेगा जहां कर्मचारियों की संख्या 100 या उससे कम है। इसके साथ ही वहां काम करने वाले 90 फीसदी कर्मचारियों की सैलेरी 15 हजार रुपए से कम होना जरूरी है। जो भी कंपनियां या कर्मचारी इस दायरे में नहीं आते हैं उन्हें सरकार की इस घोषणा का कोई लाभ नहीं मिल सकेगा।

PF से 75 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर्मचारी EPFO में से अपनी 75 फीसदी राशि या फिर तीन महीने की सैलेरी जो भी कम हो को निकाल सकते हैं। सरकार इसके लिए EPF रेग्यूलेशन में संशोधन करेगी। सरकार के इस कदम से देश के 4.8 करोड़ कर्मचारियों को फायदा मिल सकेगा।

RBI ने कम किया रेपो, रिवर्स रेपो रेट

कोरोना वायरस से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आ गया है। इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी बड़ा कदम उठाते हुए एक बार फिर रेटो और रिवर्स रेपो रेट कम कर दिया है। इससे लोन EMI में कमी आने के साथ ही FD पर मिलने वाला ब्याज भी कम हो जाएगा।

Exit mobile version