Site icon Yashbharat.com

सियासत – प्रधानमंत्री की फोटो के जवाब में मुख्यमंत्रियों ने छापी अपनी तस्वीरें, रजिस्ट्रेशन के लिए ला रहे खुद की एप ; अब कही पार्टी की वैक्‍सीन भी लांच न हो जाए !

11 01 2021 covid vaccine trial in bhopal14 m

कोरोना टीकाकरण के प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के जवाब में तमाम विपक्षी राज्यों में मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें सर्टिफिकेट पर छापे जाने लगी हैं। छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड समेत कई गैर-भाजपा शासित राज्य में वैक्सीनेशन के अलग से प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इन सर्टिफिकेट पर इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का चेहरा नजर आ रहा है। भाजपा इसका विरोध कर रही है और राज्य सरकारों की प्रचार की भूख करार दे रही है। वैक्सीनेशन के बाद प्रमाण पत्र दे रहे राज्यों का जवाब है जब प्रधानमंत्री टीकाकरण के बहाने अपना प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में राज्य करते हैं तो इसमें गलत क्या है। कई अन्य राज्यों ने भी अपने टीकाकरण मोबाइल एप तैयार करने पर विचार शुरू कर दिया है।

गैर-भाजपा शासित राज्य वैक्सीन के लिए मोदी सरकार की प्रचार रणनीति से असहज हैं। वैक्सीन प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बंगाल चुनाव के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि कुछ राज्य इस मामले में सीधे बोलने से दूरी बना रहे हैं।

 

Exit mobile version