Site icon Yashbharat.com

सिपाही को एएसआई और एसआई को सीधे डीएसपी बनाने की तैयारी

भोपाल। पुलिस में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को एक नहीं, बल्कि दो पदोन्नतियां एक साथ देने की तैयारी है। सिपाही को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और उप निरीक्षक (एसआई) को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनाने की योजना बनाई गई है, जिसे जल्द ही लागू करने का विचार है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा सर्वोत्तम काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के अतिरिक्त अवसर तैयार किए जा रहे हैं। कुछ साल पहले क्रम पूर्व पदोन्न्ति देकर समय से पहले ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसे लोगों को एक नहीं बल्कि दो पदों का लाभ देने का प्रस्ताव है। मगर इसके लिए कुछ शर्तों की अनिवार्यता से सर्वोत्तम काम करने वाले कर्मचारियों को विभागीय परीक्षा तक पहुंचना होगा।

क्या होंगी शर्तें

– स्वेच्छा से दुष्कर स्थानों पर तबादला आदेश चाहने पर।

– स्वेच्छा से कठिन से कठिन काम करने की जिम्मेदारी लेने पर।

– राष्ट्रीय स्तर से प्रशिक्षण में शामिल होने पर।

– कहीं पोस्टिंग कर दिए जाने से तुरंत ज्वाइन करने पर।

– बिल्कुल अनुपस्थित नहीं रहने पर।

– काम करने में नियमित रहे।

– फिजिकली फिट होने, जिसमें सालाना फिटनेस का परीक्षण भी होगा।

उप निरीक्षक के लिए (उपरोक्त के अलावा)

– पांच साल की सेवा में तीन साल देहात या दुष्कर स्थानों के थानों में काम करने का अनुभव।

Exit mobile version