Site icon Yashbharat.com

सिंधिया का रोड शो आज, राज्यसभा के लिए कल नामांकन भरेंगे; कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टर फाड़े

images 77

भोपाल. मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को दोपहर में भोपाल लौटेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। भाजपा कार्यालय को सजाया गया है। इसी बीच, सीएम हाउस के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टरों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला रंग डाल दिया और उन्हें फाड़ भी दिया। बताया जा रहा है कि सिंधिया का यह पोस्टर सीएम कमलनाथ के पोस्टर के ऊपर लगाया गया था। राज्यपाल लालजी टंडन के भी दोपहर तक लखनऊ से भोपाल लौटने की सूचना है।

दरअसल, सिंधिया करीब दो बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से जुलूस के रूप में उनका काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ, अरेरा कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर पहुंचेगा। वहां सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

Exit mobile version