Site icon Yashbharat.com

साध्वी प्रज्ञा के विरोध में बीजेपी के अंदर उठने लगे बगावत के सुर

Sadhvi Pragya

न्‍यूज डेस्‍क। विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं फातिमा रसूल सिद्दकी ने साध्वी प्रज्ञा का प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया है

साध्वी प्रज्ञा के विरोध में बीजेपी के अंदर उठने लगे बगावत के सुर साध्वी प्रज्ञा

मध्य प्रदेश की बहुचर्चित भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और अपने विवादित बयानों के जरिए सुर्खियां बटोर रहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में अब बीजेपी के अंदर ही बगावत के सुर उठने लगे हैं. भोपाल से बीजेपी की एक महिला नेता ने उनका खुलकर विरोध किया है और उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठाए हैं.

भोपाल उत्तर सीट से विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहीं फातिमा रसूल सिद्दकी ने साध्वी प्रज्ञा का प्रचार करने से साफ इनकार कर दिया है और उन पर भोपाल की फिजा बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं. फातिमा का कहना है कि बीजेपी ने गलत प्रत्याशी का चुनाव किया है.

विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए भोपाल में चर्चा का केंद्र रही फातिमा रसूल सिद्दीकी ने साध्वी प्रज्ञा के बयानों की आलोचना करते हुए उनकी भाषा को भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब के खिलाफ बताया है. उनका आरोप है कि बीजेपी ने गलत प्रत्याशी का चुनाव किया. उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल से आलोक संजर, अलोक शर्मा, विश्वास सांरग या फिर सुरेंद्र नाथ सिंह भी बेहतर उम्मीदवार हो सकते थे.

उधर साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दे दिया है. सीहोर में अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा. प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ऐसे आतंकी का समापन करने के लिए और बेरोजगारी को बढ़ावा देने वाले लोगों का समापन करने के लिए फिर से एक संन्यासी को खड़ा होना पड़ा है.

Exit mobile version