Site icon Yashbharat.com

सादगी से घर पर ही स्थापना दिवस मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, करेंगे उपवास

2018 2image 09 35 557010300bjp ll

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सोमवार 6 अप्रैल को अपना 40 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते स्थापना दिवस आयोजन नहीं होंगे कार्यकर्ता अपने अपने घर मे ही सादगी पूर्वक स्थापना दिवस मनाएंगे। कोरोना संकट को देखते हुए पार्टी ने सभी कार्यक्रतयाओं को यह निर्देश दिए हैं। यही नहीं पार्टी कार्यकर्ता कल एक दिन का उपवास भी रखेंगे। अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाएंगे।

प्रदेेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने समस्त कार्यकर्ता को जारी निर्देश में कहा है कि  हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। कल दिनांक 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 40 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। जैसा कि आप सभी को विदित है देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व कोरोना वायरस के वैश्विक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में हमारी पार्टी अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति पुर्णतः गम्भीर है। अतः हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रीय नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन के मुताबिक बेहद सुरक्षात्मक ढंग से स्थापना दिवस का कार्यक्रम  कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में सादगी से मनाएं।

ये निर्देश हुये जारी

▪ पार्टी कार्यालय और अपने अपने घरों पर कार्यकर्ता प्रातः 10 बजे पार्टी का ध्वज लगाए और महापुरूषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
▪ पार्टी कार्यालय में ध्वज लगाते समय पार्टी का कोई भी एक पदाधिकारी या कार्यकर्ता रहेंगे। भीड इकठ्ठा नहीं होगी।
▪सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है।
▪ पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगायेंगे।
▪ अपने घर पर ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करना है।
▪कार्यकर्ता दोनों कार्यक्रम करते समय वीडियो फुटेज और फोटो भी बना सकते है। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना है।
▪स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक दिन के लिए भोजन का त्याग अर्थात उपवास करेंगे।
▪ पार्टी के कार्यकर्ता यह उपवास जो लोग इस कोरोना की लडाई में लगे हुए है, उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए करेंगे।
▪बूथ स्तर पर जो कार्यकर्ता अपने घरों से पांच जरूरतमंदों को जो भोजन दे रहे है, वे सभी कल स्थापना दिवस पर एक अतिरिक्त भोजन का पैकेट समर्पित करेंगे।
▪अगले एक सप्ताह में हर मतदान केन्द्र पर कार्यकर्ता घर में सिले हुए दो मास्क (फेस कवर) सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
▪ स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का कार्यकर्ता 40 लोगों से संपर्क कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 100 रूपए पीएम केयर्स फंड में जमा करने के लिए आग्रह करेंगे।
▪ हर बूथ पर 6 से 8 अप्रैल तक पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी या उस बूथ में रहने वाले सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता 40 घरों में संपर्क कर 5 प्रकार के धन्यवाद प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करायेंगे और संबंधित विभागों के कार्यालयों में सौपेंगे।

Exit mobile version