Site icon Yashbharat.com

सागर में नहीं थम रहा करोना का कहर, भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक के परिजन समेत 18 मिले पॉजिटिव

coronavirus 8

आशीष शुक्ला..

सागर यशभारत/ सागर जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार में बैठे मंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों समेत उनके परिजनों के संक्रमण में आने के साथ ही यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

अगस्त माह में संक्रमण की रिकार्ड बढ़ोतरी के बाद सितम्बर के पहले दिन भी जिले 18 कोविड मरीज़ मिले हैं। सागर जिले के भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के ताऊ और बड़ी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

उनको भोपाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वे बीना की पूर्व विधायक सुशीला सिरोठिया की जेठ- जेठानी है। सागर जिले के बीना में दो , खुरई, शाहगढ़, बरा- बण्डा, शाहपुर, मालथौन सागर के बाहुबली कालोनी पटेल के बगीचा में दो, पुव्याऊ टोरी ,इतवारी टोरी, इतवारा बाजार,मोहननगर, शांति बिहार मकरोनिया और कटरा में एक एक मरीज मिला है।

वहीं 2 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। जिले में स्वस्थ्य होकर घर जाने वालों की संख्या 851 है और अभी तक जिले में 59 लोगो की संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

Exit mobile version