Site icon Yashbharat.com

सागर में जारी है कोरोना संक्रमण का कहर: आज फिर मिले 36 पॉजिटीव, गोपालगंज क्षेत्र का दबदबा जारी

Corona yashbharat

Corona yashbharat

सागर : कोरोना अपडेट @आशीष शुक्ला। सागर  जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। आज आई रिपोर्ट में फिर 36 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वही 17 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमण को लेकर गोपालगंज क्षेत्र और मकरोनिया लगातार हॉटस्पॉट बना हुआ है वही जिलेभर से संक्रमितों के मिलने का दौर जारी है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से आज यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर की भगत सिंह वार्ड से 29 वर्षीय पुरुष सिंधी कैंप से 59 वर्षीय पुरुष चंद्रशेखर वार्ड से 66 वर्षीय पुरुष मां दुर्गा मार्केट से 20 वर्षीय पुरुष रामपुरा से 36 वर्षीय पुरुष सुभाष नगर से 29 और 32 वर्षीय पुरुष पंतनगर से 42 वर्षीय पुरुश श्री रामकालोनी से 18 वर्षीय महिला सनराइज टाऊन से 34 वर्षीय पुरुष गोपालगंज के शिवाजी नगर से 62 एवं 20 वर्षीय पुरुष तथा 17 वर्षीय महिला वसंत विहार श्रीराम कॉलोनी और स्टेट बैंक कॉलोनी से 24 70 और 3 वर्षीय महिला व 23 वर्षीय पुरुष बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर कॉलेज से 19 और 21 वर्षीय पुरुष विवि कैंपस से 33 वर्षीय पुरुष समेंत सागर कैंट से 3 ग्राम सेमराबाग और जैसीनगर से 1-1 पॉजिटिव मरीज शामिल है। आज भी पॉजिटिव मरीजों की सबसे बड़ी संख्या गोपालगंज तथा मकरोनिया क्षेत्र से सामने आई है।

Exit mobile version