Site icon Yashbharat.com

सागर में कोरोना से जंग जारी: 7 हुए डिस्चार्ज और संक्रमण का आंकड़ा 100 पार

jamat corona

यश भारत : सागर ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े ने सागर में शतक पार किया : संख्या बढ़कर 108 हुई

सागर यशभरत/ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े ने सागर में शतक पार कर लिया है। आज मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ सागर जिले में कुल करुणा पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 108 पर पहुंच गई है। इस बीच पहले से भर्ती 7 मरीजों को स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज से आज छुट्टी दे दी गई है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल द्वारा आज शाम जारी किए गए प्लेटिन में 11 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की है। इनमें 8 मरीज सदर से मिले हैं जिसमें 6 महिलाएं और दो पुरुष हैं इसमें एक नव प्रसूता महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे बच्चे के साथ कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा शहर के मोमिनपुरा का निवासी 40 वर्षीय युवक तथा गुरुगोविंद सिंह वार्ड से 62 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना से ग्रषित पाएं गये है। सागर के निकटवर्ती बांदरी क्षेत्र के मोठी गाँव में मुंबई से लौटा 22 युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। बीएमसी से शाम को जारी बुलेटिन के बाद सागर में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की कुल संख्या 108 हो गई है इनमें 27 मरीज ठीक हुये और 3 की मौत मौत हो चुकी है।

Exit mobile version