Site icon Yashbharat.com

सागर में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार : 42 नए पॉजिटिव मिले, BJP मीडिया विभाग के लोग भी शामिल

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

यशभारत सागर: कोरोना अपडेट (आशीष शुक्ला)

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण की संख्या में उतार चढाव बना हुआ है। आज आई रिपोर्ट में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज तथा विवि के 2 शिक्षकों समेत 42 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनके अलावा 16 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में कोरोना की जांच के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में सैंपलों की जांच करने में लगे हुए यहां के इंचार्ज भी अब संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। लैब इंचार्ज ने खुद के संक्रमित होने की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी परवाह किए बिना ही अपनी ड्यूटी निभाने में मुस्तैदी से अपना काम किया। यश भारत को मिली जानकारी में आज सागर के केंद्रीय विवि के 2 संक्रमितों में 1बायोटेक्नोलॉजी विभाग विवि केंपस तथा दूसरे अर्थशास्त्र विभाग से सनराइज मेगासिटी निवासी है। इनके अलावा जिला भाजपा मीडिया विभाग के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए अन्य मरीजों में बीना से 6, बंडा, रतोना केसली व विदिशा से 1-1 से हैं। सागर शहर के शिवाजी वार्ड, कटरा बाजार, केंट, शिव विहार, मेडिकल कॉलेज कैंपस, सनराइज टाऊन, सदर कछियाना, बसंत विहार, मधुवन ग्रींस, लाजपतपुरा, क्रिश्चियन कॉलोनी, सूबेदार व भगतसिंह वार्ड, संत कबीर वार्ड, नया बाजार, अरिहंत विहार चंद्रशेखर वार्ड, काकागंज, श्रीराम नगर, सदर बाजार और लक्ष्मीपुरा वार्ड से मिले हैं।

Exit mobile version