Site icon Yashbharat.com

सागर में कोरोना के पाॅजिटिव 11 नए मरीज मिले: 2 की मौत, 17 डिस्चार्ज

saugor sagar

saugor sagar

आशीष शुक्ला..

सागर यश भारत/ सागर जिले में कोरोना पाॅजिटिव के 11 नए मरीज और मिले हैं। वहीं 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती 17 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को जिन 11 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

उनमें बाघराज वार्ड के एक-एक महिला व पुरूष तथा 32 वर्षीय पुरुष गोपालगंज, 45 वर्षीय पुरुष व 71 वर्षीय महिला जवाहरगंज वार्ड,  53 वर्षीय पुरुष  वार्ड-08 बण्डा, 45 वर्षीय पुरुष  मोतीनगर, 57 वर्षीय पुरुष लाजपतपुरा वार्ड, 46 वर्षीय पुरुष  रजाखेड़ी, 36 वर्षीय पुरुष  सिंधी कैम्प एवं 33 वर्षीय महिला मगरधा गढ़ाकोटा जिला सागर निवासी  शामिल है।

इनके अलावा सागर जिले के ग्राम दलपतपुर और छतरपुर के 2 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Exit mobile version