Site icon Yashbharat.com

सागर में कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

murder

सागर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव के रहली विधानसभा क्षेत्र के सिंगपुर गांव में कर्ज के बोझ से लदे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि गुलाब पटेल पर 3 लाख स्र्पए का कर्ज था। साहूकार परेशान कर रहे थे। इस बार चने की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि गुलाब ने पाइल्स की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई।

घटना 14-15 फरवरी की दरम्यानी रात की है। सिंगपुर गांव के किसान गुलाब पटेल उम्र 50 साल ने चौबे के बाड़े में बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 15 फरवरी की सुबह गांव के चौकीदार किशोरी चढ़ार ने गढ़ाकोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

दूसरी ओर मृतक गुलाब के परिजनों का कहना है कि 3 लाख स्र्पए का कर्ज था, साहूकार कर्ज न देने पर परेशान कर रहे थे। हाल ही में ओलावृष्टि गिरने से चना की फसल बर्बाद हो गई थी। वर्ष 2016 में यूनियन बैंक की गढ़ाकोटा ब्रांच में फसल का बीमा कराया था, उसे फसल की बीमा राशि भी नहीं मिली थी।

Exit mobile version