Site icon Yashbharat.com

सागर में करोना के रिपीट इन्फेक्शन का पांचवां केस : 17 नए पॉजिटिव मिले

images 10

सागर : करोना अपडेट (आशीष शुक्ला) सागर जिले में करोना संक्रमण के मामले मिलने की संख्या में उतार चढाव जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 17 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

चिंता की बात यह है कि इनमें एक मरीज ठीक होने के एक माह बाद फिर से पॉज़िटिव हो गया है। इस तरह का यह जिले में पांचवां मामला सामने आया है। बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती 07 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

सागर जिले में करोना संक्रमण के चलते इसके नए स्ट्रेन की दस्तक के बीच ठीक होने वाले मरीजों में संक्रमण का रिपीट होना चिंता का विषय बनता जा रहा है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत द्वारा यश भारत को दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिले 17 नए पॉजिटिव मरीजों में बीएमसी का एक ऐसा कर्मचारी भी शामिल है जो एक महीने पहले पॉजिटीव होने के बाद ठीक हो चुका है। इसे मिलाकर रिपीट इन्फेक्शन केस की संख्या बढ़कर 05 हो गई है। जिले में करोना संक्रमण के नए स्ट्रेन का कोई भी मामला अब तक सामने नहीं आया है।

Exit mobile version