Site icon Yashbharat.com

सागर : पारिवारिक विवाद के चलते सूबेदार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

sagar suicide

सागर। पारिवारिक विवाद के चलते सागर पुलिस लाइन में पदस्थ एक सूबेदार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूबेदार की लाश मकरोनिया के रेलवे ट्रैक से बरामद की। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें सूबेदार ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवादोंं का जिक्र किया है। घटना रात 12 बजे के बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार राहुल यादव ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में जब पुलिसकर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली तो पूरे विभाग में हड़कम्प की स्थिति बन गई। जांच की गई तो मामला सुसाइड का निकला। पुलिस को राहुल की लाश के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने इसी नोट को आधार मानकर जांच शुरु कर दी है।

राहुल से मिले सुसाइड नोट से ये भी जानकारी मिली कि राहुल ने परिवार की जानकारी के बिना काव्या नामक युवती से शादी की थी। काव्या दतिया की रहने वाली है और दोनों के बीच 2 साल पहले से संबंध हैं। दोनों की एक बेटी नितारा भी है। सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी कि उसके किसी महिला से संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद होते थे। इतना ही नहीं राहुल ने काव्या के लिए ये भी लिखा कि उसके किसी पैसे वाले लड़के से संबंध हैं। राहुल ने अपनी एक साल की बेटी नितारा के लिए लिखा कि उसे जो भी पैसा या विभाग से राशि मिलेगी वो उसकी बेटी को दी जाए।

उधर राहुल के इस कदम से परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने राहुल के इस कदम के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों और राजनीति के चलते उनके परिवार के बेटे ने ये कदम उठाया। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version