सागर : पारिवारिक विवाद के चलते सूबेदार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

सागर। पारिवारिक विवाद के चलते सागर पुलिस लाइन में पदस्थ एक सूबेदार ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूबेदार की लाश मकरोनिया के रेलवे ट्रैक से बरामद की। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें सूबेदार ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवादोंं का जिक्र किया है। घटना रात 12 बजे के बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सागर पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार राहुल यादव ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में जब पुलिसकर्मी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली तो पूरे विभाग में हड़कम्प की स्थिति बन गई। जांच की गई तो मामला सुसाइड का निकला। पुलिस को राहुल की लाश के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई। पुलिस ने इसी नोट को आधार मानकर जांच शुरु कर दी है।
उधर राहुल के इस कदम से परिवार का बुरा हाल है। परिजनों ने राहुल के इस कदम के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के आला अधिकारियों और राजनीति के चलते उनके परिवार के बेटे ने ये कदम उठाया। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस बल तैनात किया गया है।








