Site icon Yashbharat.com

सागर: दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

2018 1image 15 35 366748138kovind ll

सागर/गुना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सागर में दीक्षांत समारोह में पहुंच गए हैं। इससे पहले भोपाल एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 व 29 अप्रैल को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। सागर में केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह और सद्गुरु संत कबीर महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे राष्ट्रपति विमान द्वारा ढाना हवाई पट्टी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे।

29 अप्रैल को राष्ट्रपति भोपाल से हेलीकॉप्टर से 11.15 बजे गुना जिले के बमोरी कस्बे पहुंचेंगे। जहां स्नेह सम्मेलन में भाग लेने के बाद दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर से गुना पहुंचेंगे। जहां वे मिनी स्मार्ट सिटी योजना का शिलान्यास करेंगे। सर्किट हाउस में लंच करने के बाद अपने बड़े भाई रामस्वरूप भारती के हनुमान कालोनी स्थित निवास पहुंचकर परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद शाम करीब 5.15 बजे एरोड्रम से वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version