Site icon Yashbharat.com

सागर जिले में हर तरफ पहुंचा करोना, 75 नए मरीज मिले, 38 की छुट्टी, नरसिंहपुर में 12 नए पॉजिटिव

images 71

आशीष शुक्ला 

सागर जिले में हर तरफ पहुंचा करोना का कहर : 75 नए मरीज मिले, 38 की छुट्टी व 3 की मौत  हुई है इसी तरह नरसिंहपुर जिले में दोपहर में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं अब 55 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है ।

सागर नरसिंहपुर,  यश भारत। जिले में करोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संभागीय मुख्यालय के साथ ही अब संक्रमण के मरीज जिले के ग्रामीण अंचलों व संभाग के अन्य जिलों में भी लगातार बढ़ रहे हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजिकल लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत के अनुसार शनिवार को विभिन्न लैबों से आई रिपोर्ट में 75 लोग सागर जिले में करोना संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें सागर शहर के साथ ही जिले के विभिन्न कस्बों के भी लोग शामिल हैं। यश भारत के प्रतिनिधि को मिली रिपोर्ट के अनुसार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे तीन संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गई है वही 38 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Exit mobile version