Site icon Yashbharat.com

सागर जिले में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: 2 दिन में मिले 35 पॉजिटिव, 7 डिस्चार्ज

Corona

Corona

सागर, आशीष शुक्ला।

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। रविवार को सागर जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सोमवार को फिर 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर संभागीय कमिश्नर मुकेश कुमार शुक्ला और कलेक्टर दीपक सिंह ने स्वास्थ्य अमले और प्रशासन की बैठक लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले में रविवार को 20 मरीज मिले थे। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में फिर 15 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

 

वहीं ठीक होने के बाद 7 मरीजों को बीएमसी अस्पताल से छुट्टी दे गई है। जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5558 हो गई है। बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।

Exit mobile version