Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDसागर

सागर के सराफा एसोसिएशन के चुनाव में विक्रम सोनी अध्यक्ष बने

सागर यश भारत/ सराफा एसोसिएशन के कशमकश पूर्ण चुनाव की मतगणना के बाद विक्रम सोनी बरिया वाले को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

आज सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 1620 वोट डाले गए। मतदान से लेकर मतगणना होने तक जीत को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल रहा। शाम 6 बजे शुरू हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम सोनी बरिया वाले 858 वोट लेकर 147 वोट से विजई घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंदी के रूप में चुनाव मैदान में रहे संतोष सोनी मारुति को 711 वोट लेकर संतोष करना पड़ा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम