Site icon Yashbharat.com

सागर के मकरोनिया उपनगर से 7 मरीजों सहित जिले में मिले 18 कोरोना पाॅजिटिव

images 2020 07 25T164934.021

आशीष शुक्ला..

सागर यशभारत / सागर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज सोमवार को सागर के मकरोनिया उपनगर से 7 मरीजों सहित जिले में कुल 18 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की बायोरॉलजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को 18 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनमें मकरोनिया उपनगर क्षेत्र से 25, 29, 32, 40, 45, 58, वर्षीय पुरुष एवं 52 वर्षीय महिला, परकोटा से 20 वर्षीय पुरुष, अटा से 22 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरुष संतरविदास वार्ड, 45 वर्षीय पुरुष लक्ष्मीपुरा वार्ड, 76 वर्षीय पुरुष सूबेदार वार्ड, 57 वर्षीय महिला शास्त्री वार्ड, 29 वर्षीय पुरुष बम्होरी दुर्जन बीना, 67 वर्षीय महिला दीनदयाल वार्ड खुरई, 23 वर्षीय पुरुष कैंट, 42 वर्षीय पुरुष राजीवनगर वार्ड एवं 61 वर्षीय पुरुष बड़ा बाजार सागर निवासी शामिल है।

Exit mobile version