सागर के कोरोना संक्रमित की भोपाल में इलाज के दौरान मौत
भोपाल। (यशभारत/आशीष शुक्ला) सागर के बड़ा बाजार निवासी 59 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की भोपाल के चिरायु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वे पिछले 19 दिन से कोरोना संक्रमित होकर जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार 19 दिन में उनकी स्थिति में सुधार तो हुआ था लेकिन फेफड़ों का संक्रमण ठीक नहीं हो पाया था।
सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेर सपोर्ट देने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सूत्रों के अनुसार कोविड नियमो के तहत भोपाल में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया हैं। सागर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22 पर पहुंच गई है।

