Site icon Yashbharat.com

सागर एसपी अमित सांघी का रीवा तबादला, प्रशांत खरे होंगे नए पुलिस अधीक्षक

saugor sagar

saugor sagar

सागर। (यशभारत सागर ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला)

सागर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का तबादला एसपी रीवा के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर पीएचक्यू में पदस्थ प्रशांत खरे को सागर जिले के नए एसपी के रूप में कमान सौंपी गई है।

सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कार्यकाल पूरी तरह निर्विवादित रहा। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने कई बडे अपराधों के खुलासे करने सहित जिले मे मुखिबर तंत्र मजबूत करने में सफलता हासिल की है।

सभी से सामंजस्य स्थापित कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी से सफल साबित हुए हैं। कोरोना काल में जनता को संक्रमण से बचाने में दिन रात कड़ी मेहनत कर पुलिस की छवि को आम जनता में बदलकर सराहना हासिल करने वाले पुलिस मुखिया के रूप में लोगों के दिलों में स्थापित हुए हैं।

इन्हीं सब खूबियों के चलते उन्हें एक बार फिर बडे जिले के रूप ने रीवा की कमान सौंपी गई है। सागर के नए एसपी प्रशांत खरे पूर्व में भी सागर जिले में पदस्थ रह चुके है। इस नाते उन्हें सागर की नब्ज की पहले से ही जानकारी मानी जा सकती है।

Exit mobile version