Site icon Yashbharat.com

सांसद विवेक तन्खा ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी के पदों से दिया स्तीफा

vivektankha

जबलपुर। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. तंखा पार्टी में लॉ, आरटीआई और एचआर डिपार्टमेंट के चेयरमैन थे. अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए हुए उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की कि वह अपने मन मुताबिक टीम चुने. इसके साथ ही उन्होंने अन्य नेताओं से अपना इस्तीफा देने की अपील की ताकि कि राहुल गांधी निर्णय ले सकें।

श्री तन्खा ने अपने स्तीफा के विषय मे  ट्विटर पर लिखा, “राहुल जी पार्टी को पुनर्जीवित करने और फाइटिंग फोर्स बनाने के लिए कठोर बदलाव करें. आपके अंदर प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प है. बस एक अच्छी, स्वीकार्य और प्रभावशाली देश व्यापी टीम को तैयार करें. मैं सभी स्थितियों में आपके साथ हूं.”

सूत्रों के मुताबिक विवेक तन्खा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में कई और नेता भी इस्तीफा दे सकते हैं. सीडब्लयूसी की अगली बैठक से पहले सभी विभागों के प्रमुख अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. गौरतलब है कि ये इस्तीफ उस वक्त हो रहे हैं जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे की जिद पर अड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि मैं अपने इस्तीफे का फैसला किसी भी सूरत में नहीं बदलूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया और न ही किसी भी कांग्रेस नेता ने हार की जिम्मेदारी ली।

Exit mobile version