Site icon Yashbharat.com

सांसद विवेक तनखा का CM शिवराज पर बड़ा हमला, कहा-किसान से वादा करने वाले खुद ही बड़े किसान बन गए

Vivek_tankha

Vivek_tankha

जबलपुर। राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर बड़ा हमला बोला है। ट्विटर पर श्री तनखा ने लिखा कि 10 साल से सीएम शिवराज खेती को मुनाफे का धंधा बनाने का वादा करते आ रहे हैं।

श्री तनखा ने कहा कि किसान पुत्र होने का दावा करने वाले शिवराज के वादे का इंतजार हर किसान कर रहा है। किसान को तो मुनाफा नहीं हुआ अलबत्ता 15 वर्ष में किसान पुत्र ही बड़े किसान बन गए। सांसद विवेक तनखा ने ट्विटर पर लिखा..

मक्का का msp मूल्य 1840 और बिक रहा 700 रुपया पर क्विंटल। किसान उस किसान पुत्र के वादे पूरा होने का इंतेज़ार में बैठा है जो मप्र में कृषि को मुनाफ़े के धंधा का वादा 10 वर्षों से कर रहा है। इस 15 वर्ष में वह स्वयं अब बड़ा किसान हो गया है। क्या यह सही है ⁦@ChouhanShivraj⁩

Exit mobile version