Site icon Yashbharat.com

सांसद की बहू को मिला टिकट, सास ने फेसबुक पर दी धमकी

bjp

अहमदाबाद। गुजरात के पंचमहल से भाजपा सांसद प्रभात सिंह चौहान की बहू सुमन चौहान को कलोल से टिकट दिया गया है। लेकिन उनकी पत्नी और सुमन की सास रंगेश्वरी इससे नाराज हो गई हैं। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर चेतावनी दी है।

उन्होंने लिखा है, “अब देखती हूं बहू प्रचार करने कैसे जाती है? मैं उसे घर से बाहर पैर भी नहीं रखने दूंगी।” दरअसल सांसद महोदय ने भाजपा से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उनकी बहू को टिकट दे दिया है।

कांग्रेसियों का अनूठा प्रेम

गुजरात कांग्रेस आमतौर पर गुटबाजी के लिए बदनाम है, लेकिन शुक्रवार को वडोदरा की सावली सीट के तीन दावेदार विधायक खुमाणसिंह चौहाण, टिकट के दावेदार सागर ब्रह्मभट व विजय गोहिल ने एक साथ मिलकर जुलूस निकाला। कलेक्टर कार्यालय जाकर तीनों ने नामांकन भी भरा।

अब कांग्रेस आलाकमान से कहा है कि वह तीन में से जिसे चाहे उसे टिकट दे दे। तीनों मिलकर उसे चुनाव जिताएंगे। कांग्रेस को भी तीनों के इस प्रेम व एकता से राहत है कि टिकट किसी एक को देने के बाद कोई बगावत नहीं होगी।

Exit mobile version