Site icon Yashbharat.com

सलमान खान ने नए ट्वीट में बता दिया उस लड़की का नाम

vareena

बॉलीवुड डेस्‍क्‍। मंगलवार दोपहर को सलमान खान के ट्वीट ‘मुझे लड़की मिल गई’ से सोशल मीडिया पर थोड़ी देर के लिए हंगामा रहा। लोगों ने सलमान से लड़की का नाम पूछा तो उन्होंने अपने प्रोडक्शन की नई फिल्म ‘लवरात्रि’ की हीरोइन का नाम बता दिया।

सलमान ने फिर ट्वीट किया ‘चिंता की जरूरत नहीं, आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए लड़ीक मिल गई है वरीना, चिंता मत करो खुश रहो।’

उनके नाम बताने तक इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं रही। सलमान खान ने मंगलवार दोपहर करीब 12.15 बजे ट्वीट किया ‘मुझे लड़की मिल गई’। चंद मिनटों में ही यह ट्वीट वायरल हो गया और लोगों ने इसे सलमान की शादी से जोड़ा।

बता दें कि वे आयुष शर्मा को लेकर फिल्म ‘लवरात्रि’ बना रहे हैं। आयुष, सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। इस फिल्म के लिए सलमान को हीरोइन की तलाश थी। आयुष इस फिल्म से फिल्मी दुनिया में बतौर हीरो आ रहे हैं।

वैसे सलमान खान के प्रोडक्शन से जुड़ी एक और खबर है कि वे सूरज पंचोली को लेकर एक और फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म के लिए भी उन्हें लड़की की तलाश थी। खबर है कि सूरज की हीरोइन के रूप में उन्होंने चुना है इजाबेल कैफ को। कटरीना की यह छोटी बहन लंबे समय से कोशिश में थीं कि वे भारतीय फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह बनाए।

खबर है कि ‘टी-सीरीज’ भी इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेगा। खबरी ने बताया ‘फिल्मकार-डांस डायरेक्टर रेमो डिसूजा के असिस्टेंट स्टेनले डिकोस्टा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं। सलमान की रुचि सूरज पंचोली और इजाबेल … दोनों के करियर को बनाने में है। वे इन्हें लेकर चिंतित भी हैं। इस फिल्म के लिए सूरज का नाम तो तय था लेकिन हीरोइन तय नहीं थी। इजाबेल का नाम सामने आने से अब सब तय लग रहा है।’

Exit mobile version