Site icon Yashbharat.com

सरकार ने डायग्नोस्टिक किट के निर्यात पर लगायी रोक

नई दिल्ली। सरकार ने डायग्नोस्टिक किट्स के निर्यात पर शनिवार को रोक लगा दी। इन किट्स के निर्यात को हतोत्साहित करने की दृष्टि से सरकार ने यह कदम उठाया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है, ”डायग्नोस्टिक किट्स के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जा रही है।” इस कदम से Covid-19 संकट से मुकाबले में मदद मिलेगी क्योंकि अधिक-से-अधिक मरीजों की टेस्टिंग के लिए इन किट्स की जरूरत है।

इससे पहले इस तरह के उत्पादों के निर्यात पर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी। इन उत्पादों को प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल किए जाने का मतलब है कि अब निर्यातकों की ऐसे उत्पादों को दूसरे देश भेजने से पहले डीजीएफटी से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।

सरकार ने देश में इन किट्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल में देश में कोरोनावायरस से जुड़े मामलों में भारी तेजी दर्ज की गई है। इसके साथ ही देश के लिए अपनी दैनिक टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

Exit mobile version