Site icon Yashbharat.com

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 7thClass में पढ़ने वाली छात्राओं को दिखाए अश्लील वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया

mobile porn

mobile porn

Ratlam: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 7thClass में पढ़ने वाली छात्राओं को दिखाए अश्लील वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया।  सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं को दिखाए अश्लील वीडियो, पुलिस ने हिरासत में लिया। एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने व उनके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्राओं द्वारा चाइल्ड लाइन के फोन नम्बर 1098 पर शिकायत करने के बाद मामला पुलिस को सौंप दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपित शिक्षक फूलसिंह भगौरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मोबाइल फोन पर दिखा रहा था अश्लील वीडियो

जानकारी के अनुसार एक गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय की कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 से 14 वर्ष की कुछ छात्राओं को आरोपित शिक्षक फूलसिंह भगौरा पिछले कुछ दिनों से मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखा रहा था। दो छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने स्वजन को दी तो उनमें रोष फैल गया। उन्होंने कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन पर फोन कर सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम के जिला समन्वयक प्रेम चौधरी, काउंसलर सुनीता पंवार, केस वर्कर लक्षिका राठौड़ व ताला सिसौदिया ने तत्काल ग्रामीणों व छात्राओं से संपर्क किया।

दो छात्राओं ने काउंसलिंग के दौरान शिक्षक द्वारा उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने, बेड टच करने, छेड़छाड़ की जानकारी दी। इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल संरक्षण अधिकारी टीना सिसौदिया को जानकारी देकर पूरे मामले से अवगत कराया। मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष ले जाया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुधीर निगम, सदस्य ममता चौहान, शंभूलाल मांगरोला, दीपक कुमार तिवारी ने तत्काल औद्योगिक क्षेत्र थाना पर पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version