Site icon Yashbharat.com

सरकारी परिसरों को हरा भरा करने संयुक्त मोर्चा ने ली शपथ

IMG 20240706 WA0017

कटनी /नगर निगम क्षेत्र कटनी के अंतर्गत आने वाले शासकीय और अशासकीय शिक्षा परिसरों में पौधरोपण कर हरा भरा करने का संकल्प अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी और सदस्यों ने लिया है।

नगरनिगम में महापौर के साथ चर्चा, पूरे शहर में रोपे जायेंगे पौधे

lनगरनिगम महापौर कार्यालय में श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता व मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी के नेतृत्व में जिले के संगठन प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई ।

जिसमें सभी निजी और सरकारी स्कूलों, महाविद्यालयों , छात्रावासों, शासकीय कार्यालयों सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाली भूमि में बृक्षारोपण किए जाने का संकल्प लिया गया। बैठक में नगर निगम से के पी शर्मा ई तथा आदेश जैन ए ई ने शासन द्वारा नगर निगम क्षेत्रो में चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के बारे में सभी को विस्तार से जानकारी दी।

अधिकाधिक पेड़ लगाओ और पर्यावरण को बचाओ के संबंध में गहन चर्चा के उपरांत मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रकृति के संतुलन बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर वृक्षारोपण अभियान के इस पुनीत कार्य मे सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

.इस अवसर पर अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीयों ने शपथ लिया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगवाकर इस महाअभियान को सफल बनवाएंगे तथा शासन द्वारा दिये गये लक्षय को प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।

बैठक में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के.बत्रा, धर्मेंद्र धरण त्रिपाठी,प्रवक्ता मार्तण्ड सिंह राजपूत,महामंत्री सुनील मिश्रा,शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी,लघुवेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पूरणेश उइके वार्ड पार्षदश्रीमती सीमा अरविंद श्रीवास्तव ,नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा विभिन्न स्वयंसेवी ,समाजसेवी संगठनों के प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version