Site icon Yashbharat.com

सभी की नजर कल सुबह 10 बजे पीएम के संबोधन पर, छूट की उम्मीद

p m modi

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार 14 अप्रैल, यानी कल सुबह 10 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। कोरोनावायरस पर यह उनका 26 दिन में देश के नाम चौथा संदेश होगा। कहा तो यही जा रहा है कि मोदी लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। यानी 30 अप्रैल तक देशबंदी। इससे पहले 24 मार्च को उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह 25 मार्च से शुरू हुआ था। 14 अप्रैल इसकी आखिरी तारीख है।

PMO India

@PMOIndia

Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.

65.5 हज़ार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

5 राज्यों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन
पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और बंगाल में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ चुका है। बीते शनिवार प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में 78 करोड़ की आबादी वाली 13 राज्य सरकारों ने देशभर में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर सहमति जताई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था- जान भी और जहान भी, दोनों बचाना जरूरी
बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा था, ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’

उद्योग मंत्रालय की सिफारिश- 15 तरह के उद्योगों और फल-सब्जी वालों को छूट दें
रविवार को ही उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी हुआ है, जिसमें 15 तरह के उद्योगों को शुरू करने और फल-सब्जी बेचने वालों को लॉकडाउन में छूट देने की सिफारिश की गई है।

इन पर पाबंदी बनी रहने के आसार
सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और खेल से जुड़े इवेंट्स पर पाबंदी बनी रह सकती है। सिनेमा हॉल, मॉल्स, पार्क, पर्यटन स्थल, धर्मस्थल स्कूल-कॉलेज भी अभी बंद रह सकते हैं।

रेलवे : आधी सीटों पर ही रिजर्वेशन देने पर विचार
सरकार कुछ चुनिंदा रूटाें पर ट्रेनें शुरू कर सकती है। माना जा रहा है कि 30 अप्रैल के बाद भी एकदम से पूरी कैपेसिटी के साथ ट्रेनें शुरू करना मुमकिन नहीं होगा। इसलिए धीरे-धीरे इन्हें शुरू करने की तैयारी है।

उड़ानें : रिपाेर्टिंग टाइम 45 मिनट से बढ़ाकर 2 घंटे किया जा सकता है

उद्योग मंत्रालय की सिफारिशें : चुनिंदा देशों के लिए उड़ानें शुरू की जाएं
केंद्र के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार रात एक नोटिफिकेशन जारी कुछ सुझाव दिए हैं। सुझावों में कहा गया है कि सिर्फ ग्रीन जोन में लोकल ट्रांसपोर्ट खोलने की छूट दी जाए, लेकिन रेड और ऑरेंज जोन में लोकल ट्रांसपोर्ट शुरू न करें। भारत से बाहर जाने के लिए स्पेशल और कमर्शियल उड़ानों की ही छूट मिले। चुनिंदा देशों के लिए उड़ान की सीमित छूट रहे।

तीन जाेन बनाने का सुझाव

लॉकडाउन क्यों जरूरी?
सरकार का कहना है कि अगर लॉकडाउन नहीं होता तो देश में अब तक कोरोनावायरस के 8.2 लाख केस सामने आ चुके होते। भारत कोरोनावायरस की तीसरी स्टेज यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंच जाता, जिसमें कोरोना फैलने के सोर्स का पता नहीं लगता और बड़ी तादाद में लोग संकमित हो जाते हैं।

कोरोना पर अब तक मोदी के 3 संदेश

Exit mobile version