katniLatestमध्यप्रदेश

सबसे बड़ी खबर : कटनी जिले में फिर कोरोना की दस्तक, शादी से लौटी बरही की युवती निकली पॉजिटिव

कटनी। (आशीष रैकवार) कटनी जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दी है। बरही के ग्राम गुड़ेहा निवासी 18 वर्षीय युवती जांच में पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी के मुताबिक युवती 27 जून को दमोह शादी में गई थी और 13 जुलाई को वापस अपने घर लौटी तो उसकी तबियत बिगड़ गई।

जिस पर परिजनों ने बरही स्वास्थ्य केंद्र में उसकी जांच कराई। जिसमे वह पॉजिटिव पाई गई है। इस खबर से बरही के साथ पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि युवती के पॉजिटिव होने के बाद अब परिवार के 5 सदस्यों के सेम्पल लिए जा रहे हैं।

Back to top button