Site icon Yashbharat.com

सबसे अच्छी खबर: कटनी में 2.7 पॉजीविटी रेट के साथ कोरोना का अंत निकट, आज 29 नए पॉजीटिव केस, 88 डिस्चार्ज तो 4 की मृत्यु

Corona yashbharat

Corona yashbharat

कटनी। (आशीष रैकवार) कटनी जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक की सबसे बड़ी राहत मिली है। 9 अप्रैल के बाद कटनी जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.7 प्रतिशत पर आ गई है। अप्रैल में जहां कोरोना संक्रमण की दर 40 प्रतिशत को पार कर गई थी और बड़ी संख्या में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे थे, लेकिन मई का महीना शुरू होते ही कोरोना संक्रमण से राहत मिलना शुरू हो गई।

मई में पॉजीटिविटी रेट 2.7 प्रतिशत तक आ गया है। सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में 29 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे रेपिड एंटीजन टेस्ट की 560 सेम्पल की रिपोर्ट में 7, पूना की प्राईवेट लैब से मिली 485 सेम्पल (आरटी-पीसीआर) की रिपोर्ट में 4 और अन्य प्राईवेट लैब से 18 पॉजीटिव केस मिले हैं।

जिले में अब कुल संकमित मरीजों की संख्या 9291 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 630, शासकीय संस्थाओं कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज 49 एवं निजी चिकित्सालयों में 37 मरीज उपचार रत हैं। पिछले 24 घंटे में 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब तक 8574 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। बुलेटिन में 4 मौतें भी दर्ज की गई है। इस तरह कोरोना से अब तक 87 मौतें हो चुकी हैं।

Exit mobile version