Site icon Yashbharat.com

सप्ताह के अंतिम दिन जबलपुर में 47 कोरोना पॉजिटिव मिले, 28 हुए स्वस्थ

images 10

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर शनिवार 12 दिसम्बर को 28 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 582 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 47 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 28 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 086 हो गई है और रिकवरी रेट 95.11 प्रतिशत हो गया है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शुनिवार की शाम 6 बजे तक चौबीस घण्टे के दौरान आये 47 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 14 हजार 809 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 229 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 494 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 256 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये।

Exit mobile version