Site icon Yashbharat.com

‘सपना बाबुल का… बिदाई’ के एक्टर अंगद हसीजा ने करवाया न्यूड फोटोशूट

aangad haseeja

मुंबई। टीवी सीरियल ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ के एक्टर अंगद हसीजा  ने न्यूड फोटोशूट करवाया हैं। फोटोशूट की तस्वीर अंगद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि जब अंगद ने अपनी कोई बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हो।

इससे पहले भी वह अपनी ब्लैक एंड व्हाइट बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। तस्वीरों में वह पूरे न्यूड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अंगद अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग हैं और वह एक मस्कुलर अभिनेता हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि टीवी का कंटेंट अब काफी हद तक बदल गया है।

अगंद ने यह भी कहा था कि वह स्क्रीन पर किसिंग सीन्स और बोल्ड सीन्स करने को लेकर बिलकुल सहज हैं और यदि स्क्रिप्ट की डिमांड होगी तो वह ऐसा करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह होमोसेक्सुअल्स के सीन करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

Exit mobile version