Site icon Yashbharat.com

सपना चौधरी के बाद अब इस बड़े कलाकार के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, केजरीवाल को हो सकता है नुकसान

kumar vishwas

दिल्‍ली। हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मुलाकात को लेकर जहां चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं एक और हस्ती को लेकर भाजपा पार्टी में चर्चाएं शुरु हो रही हैं। हालांकि इस हस्ती की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही करोड़ों लोगों के पसंदीदा इस कलाकार के भाजपा से जुड़ने की औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। वहीं इससे सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगने की उम्मीद है।

सूत्रों की मानें तो सोमवार को इस कलाकार के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की बैठक होने वाली थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक बैठक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों के भीतर यह चेहरा सबके सामने आएगा। 

कहा तो ये भी जा रहा है कि यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि भले ही वो अभी पार्टी में किसी तरह की गतिविधि में सम्मिलित नहीं होते लेकिन वह आम आदमी पार्टी का ही हिस्सा माने जाते हैं और उनका एक अपना समर्थक वर्ग है। ऐसे में वो वर्ग कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी से पूरी तरह कट सकता है और भाजपा के साथ जा सकता है। हालांकि कुमार विश्वास के नाम पर किसी तरह की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पार्टी के कुछ नेताओं का यहां तक कहना है कि चुनाव प्रचार में सपना चौधरी और ये कलाकार यानी कुमार विश्वास अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से दोनों ही नामों को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वहीं कहा ये भी जा रहा है कि यूपी और बिहार सहित करीब 30 सभाएं करने के बाद मनोज तिवारी के वापस दिल्ली लौटने पर इनपर फैसला हो सकता है। 3 से 9 अप्रैल तक मनोज तिवारी इन सभाओं में व्यस्त रहेंगे। उसके बाद ही आगे की रणनीति सामने आएगी।

Exit mobile version